logo

मोदी कैबिनेट के मंत्री को उन्हीं के दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में बनाया बंधक 

99002.jpeg

कोलकाता 

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर आ रही है। मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री को उन्हीं के दल के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और भाजपा पार्टी कार्यालय में बंधक बना लिया। मिली खबर के मुताबक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और बांकुड़ा जिला भाजपा के दफ्तर में बंद कर दिया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दूर हटो के नारे भी लगाये। पार्टी कार्यकर्ता ये शिकायत करते रहे हैं कि मंत्री सुभाष सरकार तानाशाही रवैया वाले नेता हैं और जिले में कई तरह से भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बता दें कि बांकुड़ा से सांसद सुभाष सरकार भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनको नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शिक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N