द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ओडिशा (Odisha) के जटनी में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) (RBI) के नए डेटा सेंटर (Data Centre) का उद्घाटन (Inauguration) किया। यह केंद्र मुंबई (Mumbai) स्थित मुख्य डेटा सेंटर के बैकअप (Backup) के रूप में काम करेगा। किसी तकनीकी खराबी (Technical Glitch) या आपात स्थिति (Emergency) में यहां से बैंकिंग (Banking) और डिजिटल भुगतान सेवाओं (Digital Payment Services) को निर्बाध (Uninterrupted) रूप से जारी रखने में मदद मिलेगी। इससे देश की बैंकिंग व्यवस्था (Banking System) की विश्वसनीयता (Reliability) और डिजिटल भुगतान प्रणाली (Digital Payment System) की सुरक्षा (Security) और मजबूत होगी।

क्या होगा इससे फायदा
मिली खबर के मुताबिक 18.55 एकड़ में फैली यह नई सुविधा, नवी मुंबई में स्थित RBI के मुख्य डेटा सेंटर के लिए एक मजबूत 'सेकेंडरी बैकअप' के रूप में काम करेगी। मुख्य परिचालन क्षमताओं की एक प्रति डुप्लिकेट तैयार करके, यह सुनिश्चित करेगा कि देश की महत्वपूर्ण वित्तीय सेवाएं जैसे सुरक्षित भुगतान, मुद्रा प्रबंधन और नई तकनीकों पर उच्च-स्तरीय शोध बिना किसी रुकावट के चलती रहें। परियोजना की आधारशिला मार्च 2023 में तत्कालीन RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने रखी थी। जटनी को चुनने के पीछे एक सोची-समझी रणनीति ये थी कि इस क्षेत्र में भूकंप या भू-राजनीतिक जोखिम बहुत कम हैं, जिससे यह संवेदनशील वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एक आदर्श स्थान बन जाता है।
.jpeg)