logo

ओडिशा के नये मुख्यमंत्री बने मोहन चरण माझी, BJP विधायक दल के नेता चुने गये

ओडिशा के नये मुख्यमंत्री बने मोहन चरण माझी, BJP विधायक दल के नेता चुने गये

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

ओडिशा में नई भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया। प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह ओडिशा के 2 उपमुख्यमंत्री होंगे। गौरतलब है कि मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बीजू जनता दल को सत्ता से बाहर करके नवीन पटनायक के लंबी अवधि तक सीएम रहने का रिकॉर्ड नहीं बनने दिया। 

Tags - Mohan Charan MajhiOdishaBJPOdisha BJP