द फॉलोअप डेस्क
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। ऐसे में विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। विपक्षी दल 'इंडिया' मॉनसून सेशन में मणिपुर हिंसा, दिल्ली अध्यादेश, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने जैसे मुद्दे पर केंद्र को घेरने की कोशिश करेगा। इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड और डनबर्ग मामले में JPC की जांच की मांग जैसे मुद्दों पर भी बहस हो सकती है।

17 नए बिल को पेश होंगे
पहले दिन का सेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से शुरू होगा। इस सत्र के दौरान 17 नए बिल को पेश किया जाएगा। वहीं 10 बिल पहले ही पेश हो गए हैं।