logo

UPSC सिविल सेवा 2023 में 51 मुस्लिम उम्मीदवार सफल घोषित, टॉप 100 में 5; देखिए पिछले कुछ वर्षों का आंकड़ा

UPSC4.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में इस बार 51 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं, इनमें से 5 अभ्यर्थियों ने टॉप 100 में परचम लहराया है। इनके नाम रुहानी, नौशीन, वर्दाह खान, ज़ुफिशान हक और फबी रशीद हैं। ये डेटा साबित करता है कि पिछड़ा होने की धारणा के साथ जी रहा मुस्लिम समुदाय आज शिक्षा के प्रति किस हद तक जागरूक हो चुका है। इससे न सिर्फ मुस्लिम समुदाय बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। साथ ही ये डेटा इस बात का भी प्रमाण है कि इरादे मजबूत हों और लगन में निरंतरता बनी रहे तो कुछ भी असंभव नहीं है। आइये अब जानते हैं, वर्षवार मुस्लिम छात्रों की कामयाबी के बारे में। 


2022: UPSC प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा में 2,529 स्टूडेंट्स कामयाब हुए। इनमें से 83 मुस्लिम थे। इस साल 933 उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS, IRS और अन्य सेवाओं के लिए चुना गया। इसमें 30 मुस्लिम स्टूडेंट्स के नाम थे। 
2021: इस साल की मेन्स परीक्षा में 1,823 स्टूडेंट्स सफल हुए और साक्षात्कार के लिए बुलाए गए।  फाइनल मेरिट लिस्ट में 685 स्टूडेंट्स था। इसमें 21 मुस्लिम स्टूडेंट्स के नाम थे। इसे  पिछले 10  सालों में मुस्लिम स्टूडेंट्स का सबसे कमजोर रिजल्ट माना गया। 
2020: इस साल UPSC ने 761 स्टूडेंट्स को विभिन्न शीर्ष सेवाओं के लिए चयनित किया। इनमें 31 मुस्लिम स्टूडेंट्स के नाम थे। 
2019 और 2018: 2019 में 42 मुस्लिमों स्टूडेंट्स ने कामयाबी हासिल की। वहीं, 2018 में केवल 27 मुस्लिम स्टूडेंट्स पास हुए थे। 
2016 और 2017: ये दोनों ही साल मुस्लिम स्टूडेंट्स के लिए शुभ साबित हुए। 2016 में 52 और 2017 में 50 मुस्लिम स्टूडेंट्स ने परचम लहराया। 
2015 और 2014: 2015 में 1,078 में से 34 मुस्लिम और 2014 में 1,236 स्टूडेंट्स में से 38 मुस्लिम स्टूडेंट्स कामयाब घोषित किये गये। 
2013 में, 34 मुस्लिम स्टूडेंट्स ने परीक्षा में कामयाबी पायी। 
2012 में, 30 मुस्लिम स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें से 4 ने टॉप 100 में पोजिशन बनाई। 
2011 में, 31 मुस्लिम स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया। 
2010 में, 875 में से 21 मुस्लिम स्टूडेंट्स कामयाब हुए। इनमें डॉ. शाह फैसल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सुर्खियां बंटोरी थी। 
2009 में, 31 मुस्लिम स्टूडेंट्स ने कामयाबी हासिल की। 


JMI के इतने छात्र हुए सफल 
जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) की आवासीय कोचिंग अकादमी से तैयारी कर रहे 31 स्टूडेंट्स ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 पास की है। पिछले साल की तुलना में ये आंकड़ा 8 अंक से अधिक है। संस्थान ने जानकारी दी है कि इस बार 71 स्टूडेंट्स ने साक्षात्कार दिया। इनमें अंतिम रूप से 31 का चयन किया गया। संस्थान के नौशीन नाम की एक स्टूडेंट्स को नौवीं रैंक हासिल हुई है। उसे इस साल की टॉप परफॉर्मर घोषित किया गया है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - UPSCCivil ServicesMUSLIMSUCCESS