logo

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 के नामों की हुई घोषणा, झारखंड की हिन्दी कवयित्री को भी मिला ये सम्मान

साहित्य.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इस साल के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के नामों की घोषणा साहित्य अकादमी ने कर दी है। इस साल कुल 23 युवाओं का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। जिसमें झारखंड से कुल 2 युवाओं का चयन किया गया है। झारखंड की डॉ पार्वती तिर्की को ‘फिर उगना’ के लिए 2025 के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं संताली भाषा में ‘अरा साओ इन’ के लिए फागू बास्की के नाम की घोषणा की गई है। बता दें कि ‘फिर उगना’ हिन्दी कविता की पुस्तक है जिसके लिए इन्हें यह पुरस्कार दिया जाना है।

Sahitya Akademi

झारखंड की युवा कवयित्री डॉ. पार्वती तिर्की को इससे पूर्व ‘विष्णु खरे युवा कविता सम्मान’ 2025 से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान कविता के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. पार्वती तिर्की ने अपनी इस किताब में आदिवासी जीवन को उकेरा है।

बता दें कि डॉ. पार्वती तिर्की झारखंड के गुमला जिले से हैं। और रामलखन सिंह यादव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी में पीएचडी किया है।
फिलहाल साहित्य अकादमी ने इसकी घोषणा अभी कर दी है, लेकिन बाद में समारोह का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किए जाएंगे।

 

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार

जानकारी के लिए बता दें कि यह पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवा लेखकों को उनके बेहतर साहित्यिक कार्य के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार कुल 24 भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं। जिसमें पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये राशि और एक प्रमाण-पत्र के साथ ताम्रफलक प्रदान किया जाता है। बता दें की मैथिली भाषा से ‘बनारस आ हम’ किताब के लिए नेहा मणि झा का चयन किया गया है। लेकिन इस साल के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार में केवल डोंगरी भाषा से किसी को नामित नहीं किया गया है।

Tags - Jharkhand News Jharkhand latest News News Breaking News latest News Nationa। News State News hindi literature sahitya academy sahitya academy award sahitya academy award 2025 sahitya academy yuva award trending news