logo

NEET PG EXAM : अब 12 मार्च को नहीं होगी नीट पीजी 2022 की परीक्षा, जानें वजह

NEET.jpg

रांचीः
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।  परीक्षा 12 मार्च, 2022 को होने वाली थी।, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर यह मांग किया था की परीक्षा की अवधी को आगे बढ़ाया जाए। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 सप्ताह के लिए टाल दिया है। 


कैंपेन भी चलाया था
छात्रों का कहना है कि पिछले वर्ष यानी 2021 की नीट पीजी काउंसलिंग की डेट्स इस वर्ष की पर इस वर्ष की  परीक्षा की डेट्स के साथ मैच कर जा रही थी। इस कारण  से स्टूडेंट का कहना था कि परीक्षा का तिथि आगे बढ़ा दी जाए। छात्रों ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से लगातार गुहार लगाते हुए कहा था कि इस मामले में जल्‍द से जल्द कोई निर्णय लिया जाए। छात्रों ने इसके लिए कैंपेन भी चलाया था। 


मंत्रालय ने दी स्वीकृति 
मंत्रालय ने माना है कि परीक्षा की तिथि पिछले सत्र की काउंसलिंग डेट्स से क्लैश   हो रही है। इससे छात्रों को नुकसान हो सकता है। हालांकि परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इस बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा।