logo

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, इस बार कटऑफ में भारी गिरावट 

NEET_UG1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इस बार पेपर थोड़ा कठिन रहा, जिसकी वजह से कटऑफ में काफी गिरावट आई है। उम्मीदवार NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। स्कोर कार्ड में पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी रैंक दी गई है।

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, इस बार 720 में से 144 अंक लाने वाला उम्मीदवार भी काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई माना गया है। हालांकि इतने अंकों पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलना मुश्किल है, लेकिन प्राइवेट कॉलेज में संभावना जरूर है।

 2025 की NEET UG कटऑफ (क्वालीफाइंग मार्क्स)-

 जनरल/ईडब्ल्यूएस-144              
 ओबीसी/एससी/एसटी- 113              
 जनरल/ईडब्ल्यूएस दिव्यांग- 127              
 ओबीसी/एससी/एसटी दिव्यांग-113              

पिछले साल की तुलना में इस बार कटऑफ में गिरावट
2024 में जनरल व ईडब्ल्यूएस के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 162 थे, जो इस बार घटकर 144 रह गए हैं। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 127 से गिरकर 113 हो गए हैं। 

 कैटेगरीवार क्वालिफाई करने वाले छात्रों की संख्या-

 जनरल व ईडब्ल्यूएस- 11,01,151                 
 ओबीसी- 88,692                    
 एससी- 31,995                    
 एसटी- 13,940                    
 जनरल व ईडब्ल्यूएस दिव्यांग- 472                       
 ओबीसी दिव्यांग- 216                       
 एससी दिव्यांग- 48                        
 एसटी दिव्यांग- 17                        
 कुल- 12,36,531             

NEET UG के माध्यम से इस बार कुल 2.40 लाख सीटों पर दाखिला होगा। इसमें MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और नर्सिंग कोर्स शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 1.18 लाख सीटें MBBS कोर्स के लिए आरक्षित हैं। अलग-अलग कोर्सेज के लिए अलग-अलग काउंसलिंग होगी – मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग। अब क्वालिफाई करने वाले छात्रों को ऑल इंडिया काउंसलिंग और स्टेट काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। जल्द ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और राज्य सरकारें काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगी। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार NTA की वेबसाइट पर जाएं और NEET UG 2025 लिंक पर क्लिक करें।


 

Tags - National News National Latest News National Hindi News NEET UG 2025 Result Released