logo

नीलोत्पल मृणाल के नए उपन्यास ‘दुल्हिन सावधान!’ का कवर लॉन्च, नवंबर में आ सकती है किताब

नीलोत्पल मृणाल के नए उपन्यास ‘दुल्हिन सावधान!’ का कवर लॉन्च, नवंबर में आ सकती है किताब

नई दिल्ली: 
चर्चित लेखक नीलोत्पल मृणाल के बहुप्रतीक्षित नए उपन्यास ‘दुल्हिन सावधान!’ के पुस्तक आवरण (कवर) का लॉन्च अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हिंद युग्म के लिटरेचर फेस्टिवल में किया। साहित्य और कला जगत की चर्चित हस्तियों की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में नए उपन्यास को लेकर पाठकों और साहित्यप्रेमियों में खास उत्सुकता देखने को मिली।

साहित्य जगत की कई चर्चित हस्तियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, लेखक नीलोत्पल मृणाल, अनीता प्रभा, शैलेश भारतवासी, दिव्य प्रकाश दुबे सहित कई नामचीन लेखक, साहित्यकार और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने नीलोत्पल मृणाल को उनके नए उपन्यास के लिए शुभकामनाएं दीं।

अछूते विषय पर आधारित है उपन्यास की कहानी
नीलोत्पल मृणाल के अनुसार, ‘दुल्हिन सावधान!’ का कथानक हिंदी साहित्य में अब तक अपेक्षाकृत अछूते विषय पर आधारित है। उन्होंने बताया कि पाठकों को इस उपन्यास में एक अलग तरह की कहानी और कथ्य देखने को मिलेगा। उनका दावा है कि उपन्यास के क्षेत्र में इस तरह के कथानक पर अब तक इस रूप में काम नहीं हुआ है।

नवंबर-दिसंबर के बीच उपलब्ध हो सकती है किताब
बताया गया कि ‘दुल्हिन सावधान!’ नवंबर के पहले सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच पाठकों के लिए उपलब्ध हो सकता है। कवर लॉन्च के साथ ही उपन्यास को लेकर साहित्य जगत में चर्चा शुरू हो गई है और पाठक भी इसके प्रकाशन का इंतजार कर रहे हैं।

Tags - Neelotpal Mrinal Pankaj Tripathi Dulhin Saavdhan Hind Yugm Literature Festival Hindi Literature