logo

निशिकांत दुबे के संबोधन में विपक्ष का हंगामा, अमित शाह ने जो जवाब दिया होने लगा वायरल

लगेपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आज संसद में जब अपना संबोधन शुरू किया तो विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया। दरअसल लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के लिए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे खड़े हुए तो विपक्ष के सदस्यों ने किसी महिला सांसद के नहीं बोलने पर आपत्ति जताई, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "महिलाओं के बारे में भाइयों को भी आगे बढ़कर सोचना चाहिए"। दरअसल, जब सोनिया गांधी ने जब अपना भाषण खत्म किया, तब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सरकार का पक्ष रखने के लिए खड़े हुए। निशिकांत द्वारा भाषण शुरू करने से पहले ही कांग्रेसी सांसद हंगामा करने लगे। कांग्रेसी सांसदों का कहना था कि बहस के दौरान महिला सांसदों को ही बोलने का मौका दिया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसदों की इस मांग पर अमित शाह ने फटकार भी लगाई।

क्या कह दिया अमित शाह ने 
केंद्रीय गृह मंत्री का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गृह मंत्री शाह ने इस पर कहा कि महिलाओं के बारे में चिंता करने का अधिकार सभी को है। उन्होंने सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम लेते हुए कहा, "क्या महिलाओं की चिंता केवल महिलाएं ही करेंगी।  पुरुष उनकी चिंता नहीं कर सकते हैं। आप किस प्रकार के समाज की रचना चाहते हैं." उन्होंने कहा कि महिलाओं की चिंता, महिलाओं का हित, महिलाओं के बारे में आगे बढ़कर भाइयों को सोचना चाहिए और यही इस देश की परंपरा है। दुबे ने कहा, "कांग्रेस या उसके समर्थक दल किस तरह लोकतंत्र का गला घोंटते हैं, मैं इसका उदाहरण हूं। " उन्होंने कहा कि महिलाओं के कारण ही यहां पुरुष भी हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N