logo

तिरंगा दिखाकर PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का किया उद्घाटन, फिर कश्मीर में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

modi_ji.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 6 जून को तिरंगा झंडा दिखा कर चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पहले उन्होंने सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का मुआयना किया। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी के ऊपर यह ब्रिज बनाया गया है। इसके बाद अंजी ब्रिज का भी पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। बता दें कि अंजी ब्रिज, भारत का पहला केबल रेल ब्रिज है। इसके बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। कटरा रेलवे स्टेशन पर कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले उन्होंने ट्रेन के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से बातचीत की। 

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे व्यू प्वॉइंट
उद्घाटन करने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निकट स्थित 'व्यू प्वाइंट' पर इस परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने के लिए यह अहम है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री  जितेंद्र सिंह, अश्विनी वैष्णव और सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ प्रतिष्ठित पुल के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया। पीएम 'व्यू प्वाइंट' तक गए और नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंजीनियरिंग के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर चिनाब पुल के बारे में उन्होंने जानकारी दी। बता दें कि फिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है यह पुल। 

पीएम ने इंजीनियरों-श्रमिकों से की बातचीत
संग्रहालय में इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ प्रधानमंत्री ने बातचीत की। इसके बाद उन्होंने चिनाब रेलवे पुल और भारत के पहले 'केबल-स्टेड' रेलवे पुल जो अंजी अंजी नदी के ऊपर बना है, उसका उद्घाटन किया। 

ये वंदे भारत ट्रेन है ऐतिहासिक 
पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की वाणिज्य की यात्राएं शनिवार सात जून से शुरू हो जाएंगी। श्रीनगर और श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच का सभी शुल्कों सहित किराया चेयर कार श्रेणी में 715 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास में 1320 रुपए निर्धारित किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से इन दोनों ट्रेनों के चलने से विभिन्न हिस्सों से कटरा पहुंचने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों को कश्मीर पहुंचने में आसानी होगी। उनकी सात घंटे की सड़क मार्ग की यात्रा अब तीन घंटे में पूरी होगी।


 

Tags - Anji Bridge kashmir PM modi in kashmir Chenab Railway Bridge Anji Bridge kashmir Latest News latest kashmir News kashmir Updates vande Bharat in kashmir kashmir Vande Bharat News vande Bharat train in Kashmir latest News PM narendra Modi