द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा से लौटते ही सीधे दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुँचे। उन्होंने वहां लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है और उनका हालचाल जाना है। .jpg)
बता दें कि राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए शक्तिशाली धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज़्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आज को भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल पहुँचे। उन्होंने घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली।
इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी धमाके के कुछ देर बाद ही अस्पताल पहुँचे थे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और अस्पताल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि इलाज में किसी भी तरह की देरी न की जाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने बम धमाके के दिन ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया था और कहा था कि जांच एजेंसियां इस घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने की लगातार कोशिश कर रही हैं। प्रधानमंत्री का भूटान से लौटते ही सीधे अस्पताल पहुँचना यह दर्शाता है कि सरकार इस आतंकी वारदात और नागरिकों की सुरक्षा को कितनी गंभीरता से ले रही है।