logo

आदिवासी महिला से गैंगरेप का अंजाम, पुलिस ने 2 आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर तोड़ा 

buldoger.jpg

द फोलोअप नेशनल डेस्क 

पुलिस ने आदिवासी महिला से गैंगरेप के 2 आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। यहां कल काम की तलाश में पति के साथ आय़ी आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। पीड़िता महिला ने अर्धनग्न अवस्था में भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मिली खबर के मुताबिक पीड़ित महिला और उसके पति को काम दिलाने का झांसा देकर सुनसान खेत पर ले गये थे। वहां पति को सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया और महिला के साथ गैंग रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों इमरान और रवि को गिरफ्तार किया है। आज इन दोनों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। 


क्या बताया पुलिस ने 

उज्जैन एसपी ने प्रदीप शर्मा ने मीडिया को बताया, "डिंडोरी जिले की एक आदिवासी बहन जो इंदौर में अपनी नौकरी की तलाश में आई थी उनके साथ दो लोगों द्वारा उज्जैन में दुष्कर्म की घटना की गई थी। दोनों आरोपियों को रात भर पुलिस की टीम ने मेहनत कर गिरफ्तार किया। भागते हुए दोनों आरोपियों को चोट आई, उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। जिन लोगों ने उनको भगाने में मदद की थी उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आज आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया।“ 

क्या है मामला 
एसपी ने आगे कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा कि जहां घटना को अंजाम दिया गया था वो भी अवैध अतिक्रमण था उसे भी तोड़ा गया। शेष आरोपियों के भी जो निर्माण हैं उसकी भी जानकारी ली जा रही है। उसमें भी जो अवैध निर्माण होंगे उन्हें भी तोड़ा जाएगा। बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को इंदिरा नगर चौक के पास उसके पति के साथ देखा। आरोपी दोनों को काम दिलाने का झांसा देकर ताजपुर में एक सुनसान खेत में बनी झोंपड़ी में ले गये। झोंपड़ी में महिला से इमरान और रवि ने रेप किया।  

 
 

Tags - Gang rapebulldozerdemolishedUjjain news