logo

Gujrat : 2 दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, साबरमती में चलाया चरखा

a681.jpg

डेस्क: 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर हैं। 2 दिवसीय दौरे के पहले दिन साबरमती पहुंची राष्ट्रपति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काफी वक्त बिताया। इस दौरान राष्ट्रपति ने चरखा भी चलाया। साबरमती आश्रम में राष्ट्रपति के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। 

 

1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
गौरतलब है कि बतौर राष्ट्रपति ये द्रौपदी मुर्मू का पहला गुजरात दौरा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और हजारों करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगी। गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 1,330 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। सोमवार (3 अक्टूबर) की शाम को गांधीनगर में ही गुजरात सरकार द्वारा आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में उनका संबोधन भी होगा। बता दें कि राष्ट्रपति गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

 

4 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानी 4 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला उद्यमियों के लिए गुजरात यूनिवर्सिटी के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म हर-स्टार्ट का शुभारंभ करेंगी। यही नहीं अहमदाबाद में शिक्षा और आदिवासी विकास से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला भी राष्ट्रपति रखेंगी।