logo

इस कैदी ने कभी प्रिसिंपल पर दागी थीं गोलियां, जेल में रहकर पास किया इंटर; हासिल की ये पोजिशन 

FIRING188.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

छात्र ने मामूली डांट-फटकार के बाद अपने प्रिंसिपल पर ही गोलियां दाग दीं। इसके बाद उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन जेल पहुंचने पर उसे गलती का एहसास हुआ औऱ उसने अपनी लगन और संकल्प से खुद को बदल डाला। उसने जेल में रहते पढ़ाई की और इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अच्छी पोजिशन हालिस की। बता दें कि यूपी बोर्ड ने कल यानी शनिवार को इंटर औऱ हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। कैदी का रिजल्ट भी कल ही आया है। इस कैदी छात्र का नाम गुरविंदर सिंह है। 

इस बात की मिली थी सजा 
मामला 2022 का है, जब गुरविंदर सिंह 12वीं का छात्र था। गुरविंदर सिंह यूपी के सीतापुर जिले के रेउसा का रहने वाला है। उस समय वो आदर्श स्वरूप इंटर कॉलज का छात्र था। अपने सहपाठी के साथ बैठने को लेकर क्लास में उसका झगड़ा एक अन्य छात्र से हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। इसके लिए लिए प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा ने उसे डांट-फटकार की। इससे गुस्सा होकर कुछ दिनों बाद गुरविंदर ने वर्मा पर अवैध गन से गोली चलाई।  


दो बार की फायरिंग 

गुरविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि उसने प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा पर तब फायरिंग की जब वे एक कॉलेज भवन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी समय गुरविंद सिंह ने उन पर पहली गोली चलाई। राम सिंह उससे घबराकर कॉलेज के मुख्य भवन की दौडे। गुरविंदर सिंह ने उनका पीछा किया और दूसरी गोली चलाई। ये गोली राम सिंह के सिर में लगी। इससे वे घायल हो गये। इसके बाद उनको अस्पताल में एडमिट किया गया। यहां सफल ऑपरेशन के बाद उनकी जान बच गयी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - prisonerexaminterprincipal