logo

दिल्ली : राहुल गांधी के समर्थक को प्रियंका गांधी ने अपनी कार में बिठाया, लोग बोले आप...

a183.jpg

डेस्क: 

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी द्वारा हो रही पूछताछ का विरोध किया जा रहा है। सोमवार को राहुल गांधी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। इससे पहले भी बीते सोमवार से लेकर बुधवार तक राहुल गांधी से मामले में पूछताछ हो चुकी है।

सोमवार को भाई राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी भी ईडी हेडक्वार्टर पहुंची और फिर वो जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गई जहां पार्टी नेता और कार्यकर्ता लगातार ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे हैं। 

समर्थक को अपने साथ ले गईं प्रियंका
जब प्रियंका गांधी जंतर-मंतर की तरफ जा रही थीं उस वक्त एक दिलचस्प नजारा दिखा। दरअसल, वहां प्रियंका गांधी के कार के आसपास कांग्रेस पार्टी का एक समर्थक घूम रहा था। वो प्रियंका गांधी की कार के नजदीक आने की कोशिश कर रहा था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

तभी प्रियंका गांधी की निगाह उस समर्थक पर पड़ी। उन्होंने उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया और फिर अपनी कार में बिठाकर उसे जंतर-मंतर तक ले गईं।

उस शख्स ने एक चोगा पहन रखा था जिसमें राहुल गांधी की तस्वीर बनी थी और प्रियंका गांधी की भी। शख्स लगातार राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहा था। 

क्लिक कर देखें ट्विट

जंतर-मंतर में कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 1 जून को नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया था। सोनिया गांधी चूंकि पोस्ट कोविड समस्याओं से जूझ रही हैं और फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं, 13 जून को राहुल गांधी ईडी के समक्ष पेश हुए।

इस बीच ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी के समर्थक प्रियंका गांधी की अगुवाई में जंतर-मंतर में सत्याग्रह कर रहे है। यहां केंद्र की नई अग्निपथ स्कीम का भी विरोध हो रहा है।