द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के लोग इस खबर पर गर्व कर सकते हैं। विश्व के बेहतरीन वैज्ञानिकों में झारखंड के 47 वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। इसमें बीआईटी मेसरा रांची के 14 प्रोफेसर और धनबाद आईआईटी-आईएसएम के 24 प्रोफेसर के नाम हैं। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की गयी लिस्ट के हवाले से ये खबर सामने आयी है। बता दें कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों की सूची जारी करती है। झारखंड के इन प्रोफेसर को टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की श्रेणी में रखा गया है। इस सूची के प्रकाशन से पहले स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी वैज्ञानिकों के रिसर्च, अविष्कार, जर्नल में प्रकाशित उनके लेख और उनकी गतिविधियों का आकलन करती है।
बीआईटी, मेसरा के 14 प्रोफेसर को मिली जगह
इस लिस्ट में रांची के बीआईटी मेसरा के 14 विद्वान प्रोफेसर को स्थान मिला है। इनके नाम हैं – रासायन के प्रो प्रीतम चट्टोराज औऱ इंद्रनील मन्ना, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अनूप चौधरी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डॉ लखबीर सिंह और डॉ ओम प्रकाश, फार्मा साइंस औऱ टेक्नोलॉजी के डॉ प्राण किशोर देब, डॉ बापी गोराई, ईसीई विभाग के डॉ चिन्मय चक्रवर्ती, गणित के डॉ रणधीर सिंह, बायोटेक विभाग की प्रोफेसर डॉ शिला चंद्रा, एमटेक के प्रो अशोक मिश्रा, पीएचडी के रिसर्चर सूरज ए माली औऱ प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के डॉ बप्पा बनर्जी।

आईआईटी-आईएसएम, धनबाद के 24 को प्रोफेसर को मिला स्थान
टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की इस लिस्ट में आईआईटी-आईएसएम धनबाद के जिन प्रोफेसर को शामिल किया गया है उनके नाम हैं- प्रो विप्लव भट्टाचार्य, पो केके सिहं, पो मोहम्मद अमीन, प्रो संजीव रघुवंशी, प्रो अजय मंडल, प्रो हिमांशु गुप्ता, सुबोध कुमार, प्रो विनीत कुमार राय, प्रो शरत कुमार दास, प्रो सागर पाल, पोर सुख रंजन समादार, प्रो महेंद्र यादव, प्रो गुरदीप सिंह, प्रो गौरीशंकर सेठ, प्रो वी मुखर्जी, प्रो प्राशांत जेना, प्रो सुमांता कुमार साहू, प्रो अमित राय दीक्षित, प्रो वरुण कुमार नंदी, प्रो अमरेश चट्टोपध्याय, प्रो ताराचंद अमगोथ, प्रो राघवेंद्र चौधरी और प्रो एसके घोष।

एनआईटी, जमशेदपुर के नौ प्रोफेसर को भी सम्मान
इसी के साथ जमशेदपुर स्थित एनआईटी के नौ प्रोफेसर को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ये सम्मान दिया है। इनके नाम हैं- बलराम अंबाडे, डॉ नागेंद्र कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ स्न्हाशीष कुंडू, प्रो संजय, डॉ सतीश कुमार, डॉ विशेष रंजन, प्रो उज्जवल लाहा, डॉ अजय कुमार और डॉ नागेंद्र कुमार।
