द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली में आज INDIA गठबंधन के नेताओं ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों और कथित "वोट चोरी" के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। यह मार्च संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक आयोजित किया गया था, लेकिन रास्ते में दिल्ली पुलिस ने इसमें शामिल नेताओं को रोकने और हिरासत में लेने की कार्रवाई की।.jpeg)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राउत, सागरिका घोष सहित कई अन्य सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड फांद कर निकलते नज़र आए।.jpg)
राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा:
"जब हम चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे, INDIA गठबंधन के सभी सांसदों को रोका गया और हिरासत में लिया गया। वोट चोरी की सच्चाई अब देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा की लड़ाई है। हम साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट की मांग कर रहे हैं और यह हक़ हम हर हाल में लेकर रहेंगे।"
प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा कथित तौर पर SIR (Software Interface for Revision) सिस्टम से जुड़ी अनियमितताएं और वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों को लेकर था। विपक्ष का आरोप है कि करोड़ों वोट जानबूझकर हटाए गए या बदले गए हैं, जिससे लोकतंत्र की मूल भावना को ठेस पहुंची है।.jpeg)
INDIA गठबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो देशभर में और बड़े आंदोलन छेड़े जाएंगे।