logo

वंदेभारत में अब स्लीपर कोच भी, रेलमंत्री ने शेयर की फोटो; जानें कब शुरू होगा परिचालन

a191.jpeg

भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत में अब स्लीपर कोच की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को सहूलियत होगी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी बैष्णव ने मंगलवार देर रात को वंदेभारत ट्रेन में स्लीपर कोच की कई मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। ट्वीट से पता चलता है कि स्लीपर क्लास सुविधा वाली वंदेभारत ट्रेनों का परिचालन वर्ष 2024 की शुरुआत से होगा। 

अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा है ट्रेन की गति
गौरतलब है कि अब तक चलाई जा रही सभी वंदेभारत ट्रेनों में चेयर कार की सुविधा है। यात्री बैठकर यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन की अधिकतम गति 160 किमी है। बता दें कि अब तक भारत में 23 वंदेभारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा चुका है। झारखंड में 2 वंदेभारत ट्रेने हैं। पहली ट्रेन रांची से पटना के लिए चलती है वहीं 27 सितंबर से रांची से हावड़ा के लिए भी वंदेभारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई है।

 

अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस है वंदेभारत ट्रेन
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदेभारत ट्रेन का लोको बिलकुल हवाई जहाज के कॉकपिट की तरह डिजाइन किया गया है। इसमें आरामदायक कुर्सियों के साथ फ्री वाई-फाई की सुविधा है। यात्रियों को टिकट के साथ भोजन भी दिया जाता है। ट्रेन में बायो टॉयलेट भी लगा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N