logo

"छात्रों प्लीज घर लौट जाओ, सोनम मैं घर से खाना भेज दूंगा"; सलमान खान ने की अपील

salman3.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

सलमान खान ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौट जाने की अपील की है। उन्होंने सोनम वांगचुक से भी कहा कि अनशन तोड़कर  खाना खा लें। सलमान खान ने उनको अपने घर का खाना भी ऑफर किया है। उन्होंने लिखा है कि सोनम, बस हो गया। सलमान खान का नया ट्वीट आया है। उन्होंने लिखा है कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही लिहाज से छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं। अभिनेता का कहना है कि छात्रों और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सलमान खान का कहना है कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और उन्हें यकीन है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

सलमान खान ने बच्चों से माता-पिता के पास वापस घर लौट जाने की अपील की है और साथ ही सोनम वांगचुक को भी अपना अनशन  तोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सोनम, इसे और आगे मत बढ़ाओ। यदि जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना। उन्होंने सोनम वांगचुक को अपने घर का खाना ऑफर करते हुए कहा कि कुछ खा-पी लो। 
 

Tags - Salman KhanGen Z ProtestJantar MantarSonam Wangchuk