द फॉलोअप डेस्क, ओडिशा:
ओडिशा के रहने वाले मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की कलाकृति बनाई है। पुरी बीच पर बनी इस कलाकृति में वैभव सूर्यवंशी की प्रतिमा के साथ कैप्शन में लिखा है ए ट्रुली हिस्टॉरिक एंड इंस्पायरिंग नॉक। कॉन्ग्रेचुलेशन वैभव सूर्यवंशी। सुदर्शन पटनायक ने बताया कि उनकी कलाकृति दरअसल, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का जश्न मनाती है, जो नई पीढ़ी के लिए निडर क्रिकेट की नई परिभाषा लिख रहा है। वैभव सूर्यवंशी की पारी सचमुच ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है।
#WATCH | Puri, Odisha | Sand artist Sudarshan Patnaik builds a sand sculpture to congratulate Indian cricketer Vaibhav Sooryavanshi for his historic innings during IPL SRH vs RR Eliminator.
— ANI (@ANI) May 28, 2026
Sooryavanshi broke Chris Gayle's record of the most sixes hit by any batter in a T20… pic.twitter.com/234TRisqUA
महज 29 गेंदों पर खेली 97 रन की पारी
गौरतलब है कि महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में महज 29 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौके की सहायता से 97 रन की पारी खेली। यदि 29वें गेंद पर भी छक्का लग जाता तो वैभव आईपीएल में सबसे कम बॉल पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते। हालांकि, उन्होंने इस पारी के दौरान आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक छक्का लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्रिस गेल ने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 65 छक्के लगाए हैं। उन्हें आज भी एक मैच खेलना है तो छक्कों की संख्या बढ़ सकती है। यदि राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंच जाती है तो वैभव सूर्यवंशी के पास छक्कों के रिकॉर्ड को और बड़ा बनाने का मौका होगा।

वैभव की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र
पुरी तट पर बनी वैभव सूर्यवंशी की कलाकृति, पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग इसे चाव से देखने आ रहे हैं। सुदर्शन पटनायक ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने काफी छोटी उम्र में अपने खेल की बदौलत नई पीढ़ी को प्रेरित किया है। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक 680 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 230 से ज्यादा है।
अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है। दुनियाभर के दिग्गज वैभव के प्रशंसक बन गए हैं।