द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। दरअसल गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक डंपर अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। और कार के अंदर सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान महेंद्र सैनी, उनकी पत्त्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली का बेटा विपिन (20) के रूप में हुई है। ये सभी मोहद्दीपुर के रहने वाले थे और सभी रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ। धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत थे।.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार गागलहेड़ी इलाके के सैयद माजरा गांव का रहने वाला था, जो कार से अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। लेकिन गांव से बाहर निकलते ही एक बेकाबू डंपर कार पर पलटी मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। .jpeg)
वहीं घटना की तेज आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, कार पूरी तरह डंपर के गिरने से दब चुकी थी। वहीं डंपर का चालक भी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। इस घटना में मौके पर ही कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही सीओ सदर और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी । इस दौरना ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
मृतकों की पहचान महेंद्र सैनी, उनकी पत्त्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली का बेटा विपिन (20) के रूप में हुई है। ये सभी मोहद्दीपुर के रहने वाले थे और सभी रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ। धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत थे।