logo

Breaking : हापुड़ में फटा फैक्ट्री का बॉयलर, 6 मजदूरों की मौत

हापुड़ में फटा फैक्ट्री का बॉयलर, 6 मजदूरों की मौत

हापुड़: 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिले में मौजूद एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य प्रगति पर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।