logo

INDIA Alliance : सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के बारे में क्या लिखा?

 सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के बारे में क्या लिखा?

द फॉलोअप डेस्क: 

INDIA Alliance: सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के INDIA गठबंधन छोड़कर NDA में शामिल होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे और बीजेपी के कंट्रोल में थे। 10 नवंबर 2026 को बाजार में आई इस किताब में सोनिया गांधी ने विपक्षी एकता की कोशिशों, गठबंधन के भीतर की चुनौतियों और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए राजनीतिक घटनाक्रमों का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि शुरुआत में नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रहे थे, लेकिन बाद में उनका रुख बदल गया।

नीतीश के NDA में जाने को विपक्षी एकता के लिए झटका बताया

सोनिया गांधी के मुताबिक, जनवरी 2024 में नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के साथ सरकार बना ली। उनका यह फैसला लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका था। सोनिया ने किताब में नीतीश के इस राजनीतिक बदलाव पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनके अनुसार, नीतीश गठबंधन में रहते हुए भी बाहर निकलने का मौका तलाश रहे थे। किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और दूसरे राजनीतिक नेताओं से जुड़े प्रसंग भी शामिल हैं।

‘Thank God, he left’ बयान का भी किया जिक्र

किताब के साथ सोनिया गांधी का पुराना बयान ‘Thank God, he left’ यानी ‘भगवान का शुक्र है कि वह चले गए’ भी चर्चा में है। यह टिप्पणी कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन छोड़ने को लेकर हुई चर्चा से जुड़ी बताई जाती है। बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को नीतीश कुमार को गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था। इस पर सोनिया गांधी ने कहा था कि अच्छा हुआ वह समय रहते चले गए, क्योंकि उन्हें बीजेपी के साथ ही जाना था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोनिया की बात का समर्थन करते हुए कहा था कि नीतीश पहले दिन से ही गठबंधन से बाहर निकलना चाहते थे और उनका संयोजक बनने का प्रयास भी महज दिखावा था।

Tags - Bihar News Bihar Latest News National News Latest National News Sonia Gandhi Autobiography