logo

सोनिया गांधी पर नरसिम्हा राव का सम्मान नहीं करने का आरोप आंशिक रूप से सही– पृथ्वीराज चौहान

सोनिया गांधी पर नरसिम्हा राव का सम्मान नहीं करने का आरोप आंशिक रूप से सही– पृथ्वीराज चौहान

द फॉलोअप डेस्क 

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर नरसिम्हा राव (Narasimha Rao) को अपेक्षित सम्मान (Expected Respect) नहीं देने के आरोप का समर्थन करते हुए कांग्रेस (Congress) के सीनियर नेता (Senior Leader) पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने कहा है कि आंशिक रूप से ही सही, लेकिन ये आरोप सही है। मीडिया (Media) में आ रही खबरों के अनुसार, CPP चेयरपर्सन (CPP Chairperson) सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "मुझे लगता है कि जब नरसिम्हा राव का निधन (Death) हुआ, तो उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष (Former Congress President) और पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) के तौर पर वह सम्मान (Respect) नहीं मिला जो मिलना चाहिए था; यही आरोप है। और मुझे लगता है कि यह बात कुछ हद तक सच है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की तरफ से सम्मान दिया जा सकता था।"

“हिंदू-मुस्लिम या सांप्रदायिक हालात के मामले में छवि खराब रही है"

चौहान ने आगे कहा, “हिंदू-मुस्लिम या सांप्रदायिक हालात के मामले में उनकी छवि खराब रही है। इसलिए मुझे लगता है कि हो सकता है उन्हें लगा हो कि उन्हें (नरसिम्हा राव को) सम्मान देने से देश के कुछ गुट नाराज हो सकते हैं। यह मेरा अपना आकलन है; मुझे नहीं पता कि असल में क्या हुआ था, और न ही मुझे यह पता है कि उन्होंने किताब में इस बारे में कुछ लिखा है या नहीं।"


 

Tags - Sonia Gandhi PV Narasimha Rao Prithviraj Chavan Congress Controversy Political Statement