logo

ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, 5 ने मौके पर तोड़ा दम; यहां हुआ हादसा

accident14.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर एक तेज रफ्तार बस नीचे जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा ओडिशा के जाजपूर के रसूलपुर बाराबती चौक के पास हुआ है। मिली खबर के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 55 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार की वजह से चालक का बस पर से नियंत्रण समाप्त हो गया और ये किनारे पर की रेलिंग को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी। बता दें कि ओवरब्रिज राज्य के नेशनल हाईवे पर बना हुआ है। 

दो दर्जन से अधिक लोग घायल 


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा सोमवार को देर रात हुआ है। हाईवे पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़कर बस नीचे सड़क पर जा गिरी। गनीमत रही कि इस समय सड़क पर से कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रहा था। ऐसा होता तो औऱ भी बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं औऱ 5 के मरने की खबर है। सभी घायलों को पास के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट किया गया है। बस ओडिशा से प बंगाल के मेदिनीपुर जा रही थी। हादसे के समय इसमें 55 यात्री सवार थे। 

बस की बॉडी काटकर निकाला गया लोगों को  

हादसे की खबर फैलने के बाद पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। मिली खबरों में बताया गया है कि लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 16 एंबुलेंस स्थानीय प्रशासन की ओऱ से उपलब्ध कराये गये। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मियों को बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर की मदद से बस की बॉडी को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - bus accidentodishadiedoverbridge