logo

लखनऊ : परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो लड़की ने की खुदकुशी

poison-.jpg

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक नाबालिग के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि परिजनों ने लड़की को पड़ोस के लड़के के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद लड़की ने शर्म ने सुसाइड कर लिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का लड़का उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। वहां के डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां ले जाते वक्त लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस का भी कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजन किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने गये थे
जानकारी के मुताबिक, जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के परिजन किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने गये थे। नाबालिग को घर पर अकेला पा कर पड़ोसी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इसी बीच लड़की का भाई घर पहुंच गया और उसे देख लड़का फरार हो गया।

लड़की की मां का बयान
वहीं लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रात तीन बजे उनका लड़का घर आया तो उसने देखा कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी के साथ रेप कर रहा है,  बेटे ने उसे पकड़ तो वह धक्का देकर भाग गया। इसी बीच बेटी ने खुद को दूसरे कमरें में बंद कर लिया। दरवाजा खुलवाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो किसी तरीके से दरवाजा खोला गया। दरवाज़ा खुलते ही देखा कि लड़की जमीन पर तड़प रही है। आनन-फानन में आस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।