logo

सूर्या,कुलदीप और सुंदर ने महाकालेश्वर धाम में की पूजा, पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

puja3.jpg

डेस्क:
क्रिकेटर ऋषभ पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने के लिए उनके साथी किक्रेटरों ने महाकालेश्वर में पार्थना की। महाकालेश्वर धाम में  सुर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर  भस्म आरती में शामिल हुए। वहां मौजूद पंडितों ने हर हर महादेव का जयकारा भी लगाया। भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए गर्भगृह में तीनों खिलाड़ियों ने धोती सोला पहना हुआ। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


महाकाल दर्शन कर बहुत अच्छा लगा

भस्म आरती के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि महाकाल दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है। हम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत चुके हैं, अब उनके खिलाफ फाइनल मैच का इंतजार है।


न्यूजीलैंड के साथ तीसरी वनडे मुकाबले से पहले पहुंचे दर्शन करने
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों का वनडे सीरीज खेला जा रहा है। भारत ने 2-0 से सीरीज जीत लिया है। सीरीज का अंतिम मैच इंदौर में 24 जनवरी को खेला जाएगा। जिसके ल्ए टीम इंडिया नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। इसी बीच 23 जनवरी की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सहित बॉलर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) उज्जैन के बाबा महाकाल (Mahakal Darshan) मंदिर पहुंचे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT