logo

BIHAR : सीएम नीतीश फोन करके ले रहे हैं लालू की हेल्थ अपडेट, पीएम मोदी और राहुल-प्रियंका ने भी जाना हाल

lalu_nitish_togther.jpg

पटना:

राजद सुप्रीमो (RJD Supermo) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) खराब तबीयत की समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार को सीढ़ियों से उतरते समय वो चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में हल्का फ्रैक्चर भी हुआ था। रात को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें तत्काल पारस अस्पताल (Paras Hospital) में भर्ती कराया गया। अब उन्हें दिल्ली लें जाने की तैयारी की जी रही है।

 

शुभचिंतकों ने राबड़ी आवास में डाला डेरा
लालू यादव के तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके शुभचितकों का अस्पताल से लेकर राबड़ी आवास तक तांता लगा है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar) भी तेजस्वी यादव (Tejaswai yadav) से लगातार फोन के माध्यम से जुड़े है और लालू यादव की तबीयत की जानकारी ले रहें है।

पीएम ने तेजस्वी को किया था फोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Nitish Kumar) ने तेजस्वी  यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली थी। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने तेजस्वी यादव को कॉल कर उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हाल-चाल जाना। प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) ने भी तेजस्वी से फोन पर बातचीत की है। राहुल और प्रियंका ने लालू यादव के स्‍वास्थ्य  को लेकर चिंता जताई है। साथ ही उनके जल्द स्वरस्थ होने की कामना भी की। 

सुशील मोदी ने भी लिया हेल्थ अपडेट
बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के साथ छात्र यूनियन की राजनीति करने वाले सुशील कुमार मोदी ( Susil Kumar Modi) ने ट्वीट कर कहा था कि 'ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक होकर लौटें। राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।'