logo

लड़की ने बॉयफ्रेंड को चाकू गोदकर मार डाला, पुलिस को फोन कर बोली- वो मर गया

kolkata_murder_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल की राजधानी में लड़की ने अपने प्रेमी को मार डाला। इसके बाद खुद पुलिस को फोन कर कहा कि मैंने उसे मार डाला। मौके पर पहुंच कर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामला कोलकाता के दमदम इलाके की है। जहां आरोपी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई इसके बाद लड़की ने चाकू लेकर लड़के पर कई बार हमला किया। मौके पर ही लड़के की मौत हो गई। 


लड़की ने लड़के पर चाकू से कई बार किया वार 
पुलिस ने बताया कि लड़की मृतक सार्थक दास एक फोटोग्राफर था और दमदम मधुगढ़ इलाके के एक फ्लैट में युवती संहती पॉल के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रहता था। महिला पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट है। कुछ दिनों से दोनों के रिश्तें में कड़वाहट आ गई थी। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इसके बाद महिला ने धारदार हथियार से लड़के पर हमला कर दिया। लड़की ने लड़के पर कई बार वार किया। 


लड़की गई जेल 
पुलिस ने बताया कि हमें एक महिला का फोन आया था। महिला ने कहा कि वो मर गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि लड़का जजमीन पर खून में लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। पुलिस ने आनन-फानन में लड़के को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।