logo

मुंबई : मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई 

AMBANI.jpg

डेस्कः 
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि बुधवार को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी। उसने कहा था कि अस्पताल, मुकेश अंबानी, नीता और उनके बेटे आकाश को उड़ा देगा। आरोपी ने अंबानी के घर एंटीलिया को उड़ा देने की भी धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि बिहार के दरभंगा से आरोपी को हिरासत में लिया है। उसे उसे मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई के जोन टू के डीसीपी नीलोत्पल ने कहा कि आरोपी को बुधवार की देर रात पकड़ा गया था। बुधवार को दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी थी। गिरफ्तार युवक का नाम राकेश कुमार मिश्रा है। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की 
बुधवार दोपहर 12:57 बजे रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन फोन पर कॉल आया था। पुलिस अधिकारी ने कॉलर से देर तक बात करने के लिए कहा। इसके बाद हॉस्पिटल के विभिन्न अधिकारियों ने कॉलर से बातचीत की। बात 4-5 मिनट तक चली। तब तक पुलिस ने लोकेशन पता कर लिया। उसी वक्त मुंबई पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हो गई और आधी रात को धमकी देने के आरोपी को पकड़ लिया। 

 

दो बार मिली धमकी
बता दें कि दो माह में यह दूसरी बार है जब मुकेश अंबानी को धमकी दी गई है। एक और बार अगस्त में धमकी दी गई थी। उस वक्त पुलिस की जांच में पता चला कि 56 साल का ज्वेलर विष्णु विधु भौमिकी ने फोन किया था। उसे बोरिवरी से गिरफ्तार किया गया था। फोन पर उसने खुद को अफजल गुरु बताया था और कहा था कि तीन घंटे के अंदर वह अंबानी को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि मुकेश अंबानी को सरकार की तरफ से Z+ सुरक्षा दी गई है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। पुलिस ने हॉस्पिटल और एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी है।