द फॉलोअप डेस्क
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिंसबर यानि कल से शुरू हो रहा है। इस बार का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इससे पूर्व आज सदन में सर्वदलीय बैठक हुई। करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक में कई राजनीतिक पार्टियों ने भाग लिया। सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी जिसमें सरकार 14 विधेयक पेश कर सकती है।.jpeg)
सत्र के दौरान सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र, उच्च शिक्षा ढांचा सुधार और कॉरपोरेट/शेयर बाजार विनियम समेत कई विधेयक रखने वाली है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष SIR के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारियों में जुटा है।
सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सभी की बात सुनने को तैयार है, लेकिन संसद में चर्चा करने का एक अपना तरीका होता है। उन्होंने सभी पार्टियों से सहयोग और बेहतर भागीदारी की अपील की।.jpg)
आज के आयोजित सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। वहीं, विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन, समावादी पार्टी के अखिलेश यादव, द्रमुक के तिरुचित शिवा और कई अन्य दलों के नेता उपस्थित रहे।