logo

तीसरी शादी करने जा रहा था शख्स, पता चलते ही 2 पत्नियां बच्चों सहित पहुंची थाने; हाईवोल्टेज ड्रामा

HINDU_MUSLIM.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक एक बार नहीं, 2 बार नहीं बल्कि तीसरी बार शादी करने जा रहा है। आरोप है कि शादी करने की कोशिश में उसने 2 पत्नियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। परेशान होकर दोनों पत्नियां अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचीं और शिकायत की। यह मामला चिल्ला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक शख्स पर 2 बार शादी करने का आरोप है। 2 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इसके बाद पति ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। अब वह तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।


साल 2022 में की थी दूसरी शादी
बता दें कि ये मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी युवक ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर 2022 में बिहार में दूसरी शादी कर ली। इसके बाद करीब 1.5 साल बाद आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। अभा पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को अपने घर में आश्रय दिया है। अब दोनों मजदूरी करके जीवन यापन कर रही हैं। 


नाराज दो पत्नियां पहुंचीं SP ऑफिस

जब दोनों पत्नियों को पता चला कि उनका पति तीसरी शादी मुजफ्फरनगर में करने जा रहा है। अब वो शिकायत लेकर थाने पहुंची लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में अब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। एसपी ने थाना प्रभारी को इस मामले की जांच का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


मामले में DSP ने कही ये बात 
डीएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र की 2 महिलाओं ने शिकायत पत्र दिया कि दीपक ने धोखा देकर चिल्ला थाने में ही दो बार शादी की। आरोपी ने दोनों पत्नियों को बंधक बनाकर रखा और उनके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण करता था। चिल्ला थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - UTTAR PRADESHUTTAR PRADESH NEWSBANDA NEWSNATIONAL NEWS