logo

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, गणेश विसर्जन की भीड़ में घुसा ट्रक; 9 लोगों की मौत

क1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कर्नाटक में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक के हासन में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ में जा घुसा, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार एक कंटेनर वाहन हासन से होलेनरसीपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारने से बचाने के लिए ट्रक गणेश विसर्जन जुलुस में जा घुसा। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई।

मामले को लेकर आईजीपी बोरलिंगैया ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे से 8:45 बजे के बीच मोसले होसल्ली में एक टैंकर लॉरी गणपति विसर्जन जुलूस में घुस गई। इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई और ड्राइवर भी घायल हो गया। मरने वालों में 6 ग्रामीण हैं, और 3 लोग मोसाले होसाहल्ली सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। 
शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मामले की तहकीकात की जा रही है। पंचनामे की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - national news national latest news national khabar karnataka news karnataka khabar road accident news ganesh visarjan news