द फॉलोअप डेस्क
तमिलनाडु से सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सोमवार को तेनकासी जिले के इदैकल के पास कामराजपुरम इलाके में दो निजी बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही तेनकासी के डीसी कमल किशोर और एसपी अरविंद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस और बचाव दल के मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुँचाया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार को तमिलनाडु के तेनकासी जिले में हुए दो यात्री बसों की टक्कर में एक बच्चा समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मदुरै से सेनकोट्टई जा रही एक प्राइवेट बस और तेनकासी से कोविलपट्टी की ओर जा रही एक दूसरी बस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और 6 लोग की जान चली गई। जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।.jpg)
इस बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। अधिकारियों की जांच में पता चला है कि मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से यह हादसा हुआ।" वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुट गई है।