logo

शर्मनाक : मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर धूमाया, वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने उठाया सख्त कदम

manipur_video.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर से एक मानवता को शर्मसार कर देनी वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दो महिला को सड़को पर नग्न करके धूमाया जा रहा है। इसके साथ ही जानकारी के अनुसार उनके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया है। घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले की बताई जा रही है। जानकारी हो कि पिछले दो महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। सेना और केंद्रीय बल लगातार शांति बहाल करने की कोशिश करने में लगे है। ऐसे में यह वीडियो सामने आने के बाद लोग लगातार इसकी निंदा कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी दल ने सरकार को घेरा है।


स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री से की बात

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे राजनीतिक जगत में तीखी प्रक्रिया हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य के मुख्यमंत्री एंड वीरेंद्र सिंह से बात की। स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा, "मणिपुर से आया दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो निंदनीय और अमानवीय है। मैंने इस बारे में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की है। उन्होंने मुझे बताया कि जांच चल रही है और भरोसा दिलाया कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।"

वीडियो को शेयर ना करने का निर्देश सरकार ने दिया
सरकारी सूत्रों के अनुसार सरकार ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आदेश जारी किया है। जिसमें दो मणिपुरी महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर ना करने का निर्देश दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच अभी चल रही है। इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य हो गया।


वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है  
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाओं  जिनकी उम्र पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 40 और 20 साल होगी। उन्हें पुरुषों की भीड़ नग्न अवस्था में सड़क पर और खेत की ओर ले जा रही है। इसमें कुछ लोगों को महिलाओं को खेत की ओर खींचते और उनके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है। पीड़िताओं ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराया है। एफआईआर में बताया गया है कि यह घटना मैतेई बहुल घाटी जिले थौबल में हुई थी। पीड़ितों ने बाद में कांगपोकपी जिले के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। जहां एक शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई और मामला थौबल में संबंधित पुलिस स्टेशन को भेज दिया गया। उनकी शिकायत के अनुसार 50 साल की एक अन्य महिला भी थी जिसे भीड़ ने अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छोटी महिला के साथ दिनदहाड़े बेरहमी से सामूहिक बलात्कार किया गया। एफआईआर के मुताबिक, दोनों महिलायें कुकी-ज़ोमी प्रभुत्व वाले पहाड़ी जिले कांगपोकपी से हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT