logo

UP Election 2022 : जिलाधिकारी कार्यालय में दौड़ लगाते दिखे यूपी के खेल मंत्री, पूरा माजरा यहां समझिये

upendratiwari.jpg

बलिया: 

उत्तर प्रदेश के बलिया में शुक्रवार को अजीब नजारा दिखा। प्रदेश के मौजूदा खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) जिलाधिकारी कार्यालय में दौड़ते नजर आए। उनके साथ समर्थकों का हुजूम भी दौड़ लगा रहा था। कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था। सवाल है कि ऐसा क्यों हुआ। प्रदेश के खेल मंत्री को जिलाधिकारी कार्यालय में दौड़ क्यों लगानी पड़ी। 

बलिया जिलाधिकारी कार्यालय का नजारा
गौरतलब है कि बलिया में शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया जाना था। नामांकन के लिए 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (Sports Minister Upendra Tiwari) देरी से पहुंचे। समय बीतता जा रहा था। ऐसे में उनको समय रहते नामांकन दाखिल करने के लिए दौड़ लगाना पड़ा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (, UP Assembly Elections) के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 

यूपी चुनाव में सात चरणों में होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को है। आखिरी चरण का मतदान यहां 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी। फिलहाल यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। बीजेपी ने इस चुनाव में अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन किया है। समाजवादी पार्टी ने रालोद के साथ गठबंधन किया है। भीमा आर्मी, शिवसेना, एआईएमआईएम, बसपा सहित अन्य पार्टियां भी मैदान में है। \

गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी हैं योगी
बता दें कि मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) सिराथू सीट से उम्मीदवार हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने 66 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है।