logo

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, जिरिबाम जिले में 5 लोगों की मौत; पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट पर 

news071.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क गयी है। इसमें कम से 5 लोगों के मरने की खबर है। बता दें कि मणिपुर में उग्रवादियों के रॉकेट और ड्रोन्स से हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल पहले से अलर्ट पर हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के 3 बंकर्स को नष्ट कर दिया है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब शुक्रवार को उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले सटे कुछ इलाकों में रॉकेट हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे। वहीं शनिवार को जिरिबाम जिले में हुई हिंसा में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।

 

अधिकारिक खबरों में कहा गया है कि मणिपुर में ताजा हिंसा में शनिवार को जिरिबाम जिले में 5 लोगों ने जान गंवा दीहै। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को सोते हुए गोली मारी गई। वहीं 4 अन्य लोग आपसी गोलीबारी में मारे गए  हैं। पुलिस के अनुसार, उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और सोते हुए उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद कुछ दूर ही हथियारबंद लोगों से उग्रवादियों का सामना हो गया और इस गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 लोग पहाड़ी एरिया के रहने वाले हैं। दूसरी ओर जनजातीय निकास इंडीजेनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी ने घटना में अपनी भूमिका होने से इनकार किया है। 


 

Tags - Violence Manipur killed Jiribam National News National News Update