logo

26 January 2022 : राष्ट्रपति का अंगरक्षक घोड़ा विराट हुआ रिटायर, मिला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन मेडल

b6be15d2-e938-416e-b8ef-672479cf3420.jpg

दिल्ली: 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अंगरक्षक घोड़ा विराट आज सेवानिवृत्त हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष विराट को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन मेडल दिया गया है।

आज गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराट को विदाई दी। गौरतलब है कि विराट ये सम्मान पाने वाला राष्ट्रपति के अंगरक्षक बेड़े का पहला घोड़ा है। 

13 सालों से सेवा में था घोड़ा विराट
गौरतलब है कि विराट ने बीते 13 सालों से भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ-साथ मौजूदा राष्ट्रपति राषअट्ति रामनाथ कोविंद की औपचारिक परेडों में अनुग्रह और गरिमा के साथ एस्कॉर्ट किया है। कहा जाता है कि परेड के दौरान विराट सबरसे भरोसेमंद घोड़ा रहा। ये कोई आम घोड़ा नहीं है। देश के राष्ट्रपति के अंगरक्षक बेड़े में शामिल विराट घोड़ा है। इसे प्रसिडेंट बॉडीगार्ड का चार्जर भी कहा जाता है। 

ऐसे की गई थी विराट की नियुक्ति
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट को रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल हेमपुर से 2003 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक परिवर में शामिल किया गया था। विराट होनोवेरियन नस्ल का घोड़ा है। वो अपने नाम के मुताबिक बहुत वरिष्ठ अवुशासित और आकर्षक कदकाठी का है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का झंडोत्तोलन
गौरतलब है कि दिल्ली के राजपथ पर 73वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झंडोत्तोलन किया। परेड में सशस्त्र बल के जवानों ने परेड किया। यहां भारतीय सेना के हथियारों को प्रदर्शित किया गया। वायु सेना ने भी यहां कौशल का प्रदर्शन किया।