logo

8 राज्यों के 49 सीटों पर वोटिंग आज, चुनावी रण में मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती समेत कई दिग्गज

voting15.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। आज राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर शनिवार को मतदान होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी मतदान होगा।


दांव पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा
छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में ओडिशा के संबलपुर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी व कांग्रेस के कन्हैया कुमार , उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से मेनका गांधी, जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में चुनावी पर्व में हिस्सा लेने और जिम्मेदारी एवं गर्व के साथ मतदान करने का भी आग्रह किया। पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीट पर 62।2 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 

Tags - loksabha electionloksabha election 2024LOksabha election votingLOksabha election sixth phase voting