logo

कौन है वह महिला जिसकी तस्वीर दिखाकर राहुल गांधी ने किया दावा, हरियाणा चुनाव में 22 बार दिया वोट

ye.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राहुल गांधी ने वोट चोरी वाले मुद्दे पर एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा है। इस बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर धांधली का आरोप लगाया हैं। और कहा है कि हरियाणा चुनाव में 25 लाख ने फर्जी वोट डाले हैं। उन्होंने अपने पास मौजूद 'H फाइल्स' का हवाला देते हुए एक महिला की तस्वीर भी दिखाई और दावा किया कि इस एक महिला ने हरियाणा के अलग-अलग बूथों के अलग-अलग नामों से कई बार वोट डाले हैं।
दरअसल जिस मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान दिखाई, उसे लेकर राहुल गांधी यह दावा कर रहे हैं कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि कुछ बूथों पर इसी महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे नामों से दर्ज मिले हैं। 
राहुल गांधी ने खुलासा करते हुए कहा कि इस 'मिस्ट्री गर्ल' की तस्वीर उन्होंने अपनी जांच टीम को दिखाई, तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने पता किया तो मालूम हुआ कि यह ब्राजील की एक मॉडल है। राहुल गांधी ने दावा किया कि यह एक बाहरी/स्टॉक इमेज थी, न कि असली स्थानीय मतदाता की। ये ब्राज़ील की एक मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्जी आईडी बनी थी, जिसके आधार पर हरियाणा में बाइस जगह वोट पड़े थे। 
वहीं राहुल गांधी ने बताया कि हरियाणा में इसी तरीके से 25 लाख लोगों ने फ़र्जी वोट दिया था। उन्होंने कहा, 'हमारे पास पुख्ता सबूत है कि हरियाणा में 25 लाख वोट फेंक थे। इसका मतलब ये है हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 22,779 वोट से हार गई।'
 

Tags - national news national kahabr national latest news vote chori news rahul gandhi news rahul gandhi press conference on vote chori bihar election news bihar politics news bihar vidhansabha news bihar news haryana news haryana fake voters news