logo

विशेष : 21 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

ias111.jpg

दिल्ली: 


21 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर सिविल सेवा दिवस पर लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सिविल सेवकों को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने वैसे लोकसेवकों को सम्मानित किया जिन्होंने प्रशासनिक कार्यों के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है। पीएम ने मौके पर सिविल सेवकों को संबोधित भी किया। 

आजादी के 100वें वर्ष के लिए दृष्टिकोण
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के मौके पर देशभर के सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें 100वें वर्ष में भारत के लिए अपना दृष्टिकोण बताना चाहिए। पीएम ने कहा कि देश के प्रत्येक जिले को अगले 25 वर्षों के लिए अपने उद्देश्य तथा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिये। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

21 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है ये दिवस
बता दें कि प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 21 अप्रैल 1947 को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नवनियुक्त गठित प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। 2006 से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने की शुरुआत की गई। पहला राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस  के दिन नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में समारोह का आयोजन किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया था।