logo

गोरखपुर में जिस पत्नी की अंत्येष्टि की थी, वो झांसी में जिंदा मिली; उलझ गई है मर्डर मिस्ट्री

last24.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

गोरखपुर में पति ने जिस पत्नी की अंत्येष्टि की थी, वो झांसी में जिंदा मिली। इस बात का पता चलते ही पति और  पत्नी के परिजनों के साथ पुलिस भी हैरत में पड़ गयी। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में उलझी है कि आखिर पत्नी के स्थान जिस महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया, वो कौन थी। पूरा मामला दरअसल, गोरखपुर के बांसगांव का है। यहां के निवासी राम सुमेर की पत्नी फूलमती 15 जून को लापता हो गयी। सुमेर ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी। प्राथमिकी दर्ज कराने के 4 दिन बाद उरवा में एक महिला का शव मिला। सुमेर ने इस शव की पहचान फूलमती के रूप में की। इसके बाद शव को सुमेर के हवाले कर दिया गया। शव का अंतिम संस्कार भी सुमेर ने कर दिया।

 
मामला ऐसे बना रहस्यमयी 

दरअसल महिला के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि मृतका की हत्या गला दबाकर की गयी है। इससे पुलिस का माथा ठनका। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। इसमें तकनीकी सेल की भी मदद ली गयी। फूलमती के मोबाइल कॉल्स की डिटेल ली गयी। इसमें पता चला कि गायब होने के पहले और बाद तक फूलमती की शुभम नाम के व्यक्ति से बात होती रही है। पुलिस ने शुभम को खोज निकाला। शुभम ने बताया कि वो फूमलमती को लेकर झांसी आ गया था और दोनों में प्रेम संबंध है। इसके बाद पुलिस ने फूलमती को भी बरामद कर लिया। 

क्या कर रही पुलिस 

फूलमती का बयान लेने के बाद पुलिस ने उसे सुमेर के हवाले कर दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया, “महिला का बयान दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे उसके पति के पास वापस भेज दिया गया। पुलिस टीम अब सुमेर, फूलमती, शुभम और जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया था, उसके बीच संबंध का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।“ 


 

Tags - funerallast rites Jhansi Gorakhpur