logo

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, विपक्ष उठा सकता है SIR का मुद्दा

sansad_parliament.jpg

द फॉलोअप डेस्क
संसद का शीतकालीन सत्र आज, 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। यह सत्र 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें 15 बैठकें होनी निर्धारित की गईं हैं। इससे पहले बीते दिन रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। जहां भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, सपा, राजद व माकपा समेत 36 राजनीतिक पार्टियों के 50 से अधिक नेता शामिल हुए।  

इस दौरान विपक्ष SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारियों में है। कल के हुए सर्वदलीय बैठक के बाद विपक्ष ने इस पर अपनी मंशा भी साफ कर दी है। संसद के शीतकालीन सत्र में परमाणु ऊर्जा विधेयक-2025 सहित 10 से 12 नए बिल पेश होने हैं। 

Tags - national news national khabar national update central government central government news parliament