logo

पेंशन के लिए 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर 9 किमी पैदल चली महिला, बैंक पहुंची तो...

A219.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

छत्तीसगढ़ में पेंशन के लिए एक महिला अपनी 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर 9 किमी पैदल चलकर बैंक पहुंची। प्रदेश के सरगुजा जिला के मैनपाट स्थित कुनिया जंगलपारा की सुखमनिया बाई चिलचिलाती धूप में अपनी सास को पीठ पर लादकर नर्मदापुर स्थित सेंट्रल बैंक पहुंची ताकि पेंशन की राशि निकाल सके। सुखमनिया ने बताया कि उसकी सास को 3 महीने के 1500 रुपये बतौर पेंशन मिलेंगे। महिला ने बताया कि वह गांव से सुबह 8 बजे ही चली थी और पैदल नर्मदापुर तक पहुंचने में दोपहर हो गई। 

 

कुनिया जंगलपारा में आवागमन  का साधन नहीं
महिला का दावा है कि कुनिया जंगलपारा से बैंक जाने के लिए आवागमन का कोई साधन नहीं है और इसलिए सास को पीठ पर लादकर पैदल चलना पड़ा। महिला ने बताया कि पहले पेंशन और राशन घर पर ही मिल जाता था, लेकिन बीते कुछ महीनों से यह व्यवस्था नहीं रही। महिला ने बताया कि उसे महतारी वंदन योजना का लाभ भी नहीं मिलता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि गुड गर्वनेंस का दावा कागजी नहीं  होना चाहिए बल्कि इसे धरातल पर भी दिखना चाहिए। लोगों ने व्यवस्था को जमकर कोसा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो पर छिड़ी बहस
गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी ही एक तस्वीर ओडिशा से सामने आई थी, जहां एक अधेड़ व्यक्ति अपनी बहन की लाश को कब्र से निकालकर बैंक ले गया था, क्योंकि बहन की बचत के पैसों को निकालने के लिए बैंक खाताधारक को लाने को कह रहा था। 

Tags - ChhattisgarhSargujaPension WalkViral News