logo

Crime : देख! कैसे सुसाइड होता है...इतना कहकर फंदे से झूल गया युवक, वीडियो कॉल पर देखती रह गई बहन

livesuicide.jpg

रायपुर: 

छत्तीसगढ़ के जशपुर में मजाक-मजाक में एक युवक की जान चली गई। पांच बहनों के इकलौते भाई ने वीडियो कॉल में बहन से कहा कि देख आत्महत्या कैसे होती है। उसने खुद को रस्सी से लटका लिया। तभी दुर्घटनावश कुर्सी खिसक गई और युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिजवान खान के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

छत्तीसगढ़ के जशपुर का है मामला
मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला स्थित पत्थलगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत बिलाईंटागर का है। मिली जानकारी के मुताबिक पांच बहनों के इकलौते भाई रिजवान ने गुरुवार की रात तकरीबन 11 बजे अपनी बहन को वीडियो कॉल किया। कॉल पर बहन को बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। बहन ने उसे ऐसा करने से मना किया। बहन के मना करने पर युवक ने कहा कि वो मजाक कर रहा है। इसके बाद उसने गले में रस्सी डाल ली और कहा कि देखो, सुसाइड कैसे करते हैं। 

क्या ये सुसाइड एक दुर्घटना थी
कहा जा रहा है कि इसी दौरान उसकी कुर्सी खिसक गई और वो फंदे पर झूल गया। बहन ने तत्काल पड़ोसियों को कॉल किया। पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुसे तो देखा युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद पत्थलगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्शीश में जुट गई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। यदि वो मजाक कर रहा था तब भी ये समझ से परे है कि उसने ऐसा क्यों किया। 

पुलिस कई एंगल से कर रही है जांच
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे रिजवान ने पिता समेत परिवार के बाकी सदस्यों को बस स्टॉप पर ड्रॉप किया। वे सभी रायपुर जा रहे थे। घर लौटने के बाद रिजवान ने 11 बजे अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या की बात की।

बहन और भाई के बीच बातें हो ही रही थी कि अचानक उसकी कुर्सी खिसक गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही रिजवान के परिजन रास्ते से ही जशपुर लौट आए। पुिलस अलग-अलग एंगल से घटना की जांच कर रही है।