द फॉलोअप टीम, रांची
देश के बाकी हिस्सों की तरह झारखंड में भी कोरोना का ग्राफ जांच में तेजी आने के बाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां 1601 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 56 हजार 897 हो गई है। इस दौरान 9 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। राज्य में अब मृतकों की तादात 512 हो गई है। राहत की बात ये है कि अबतक 40 हजार 659 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने काम प लौट पर चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 15 हजार 727 मरीज अलग-अलग अस्पताल और अपने घरों पर इलाज करा रहे हैं।
यहां-यहां से मिले नए संक्रमित
1601 नए संक्रमितों में एक बार फिर राजधानी रांची के मरीज हैं। रांची से 635 नए केस मिले हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 250, बोकारो से 42, चतरा से 45, देवघर से 73, धनबाद से 43, दुमका से 9, , गढ़वा से 17, गिरिडीह से 30, गोड्डा से 10, गुमला से 53, हजारीबाग से 46, जामताड़ा से 2, खूंटी से 5, कोडरमा से 11, लातेहार से 15, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से 9, पलामू से 7, रामगढ़ से 98, सहिबगंज से 21, सरायकेला से 91, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 71 मरीज हैं।
रातू CHC में OPD सेवा बंद
इधर रांची के रातू प्रखंड स्थित सीएचसी में कार्यरत पांच कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद OPD सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। पांच संक्रमितों में तीन नर्स और दो महिला सफाईकर्मी शामिल हैं। सीएचसी के सभी पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। अगले तीन दिनों तक परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। उसके बाद ही ओपीडी चालू किया जाएगा।
रांची सदर अस्पताल में 200 बेड का वार्ड तैयार
लगातार बढ़ते संक्रमितों के कारण स्वास्थ्य विभाग बेड़ बढ़ाने को लेकर भी काम कर रहा है। इसी के तहत राजधानी रांची के सदर अस्पताल में 200 बेड की यूनिट आज तैयार हो जाएगी। यहां कोरोना के सभी मरीजों को इलाज हो सकेगा।