द फॉलोअप टीम
झारखंड में जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। उसी ऱफ्तार से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। गुरूवार को भी कोरोना से 4 और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मौत की संख्या बढकर 121 हो गई है। गुरुवार को रिम्स में भर्ती जिन चारों मरीज की जान गई है, उनमें रांची के पिस्का मोड़, सुखदेव नगर, चतरा और हजारीबाग के लोग हैं। बताया जा रहा है कि इनकी हालत पिछले कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी।
बुधवार को भी 8 मरीजों की मौत
बुधवार को भी झारखंड में 8 मरीजों की सांसें थम गई थी। इन 8 मरीजों में से रांची के 3 लोग थे । जबकि गुमला, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग और धनबाद से एक-एक मरीज थे। बताया जा रहा है कि रांची के पारस अस्पताल से रिम्स लाने के दौरान एक LIC के अधिकारी की मौत हो गई थी। वह देवघर के करनीबाद मोहल्ला के रहने वाले थे। इसके अलावा 3 लोगों की रिम्स में मौत हो हुई थी। इनमें से एक गुमला के पुलिस पदाधिकारी के चालक, एक रांची के ही अरगोड़ा के बुजुर्ग और एक रांची की ही महिला थी। वहीं, धनबाद के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कतरास के 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें 12 दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, जमशेदपुर के TMH में भी टाटा स्टील के एक कर्मचारी की मौत हो गई।
झारखंड में 5956 एक्टिव केस
झारखंड में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5956 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के कुल मामले 10152 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 4079 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य में अबतक 117 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि इनमें ज्यादातर बुजुर्ग और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।