logo

आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख फसल के नुकसान का जायजा लेने 5 अक्तूबर से पाकुड़ और साहेबगंज के दौरे पर

1586news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख 5 अक्टूबर को पाकुड़ और साहेबगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। 

बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पिछले दिनों पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में बाढ़ से फसल प्रभावित हुए हैं। मंत्रीद्वय साहेबगंज जिले के बड़हड़वा प्रखंड एवं पाकुड़ जिले के पाकुड़ प्रखंड का दौरा कर फसल के नुकसान का जायजा लेंगे और किसानों से मिलकर उनके समस्याओं की जानकारी लेंगे। 

पार्टी कार्यकर्ताओं से आंदोलन की जानकारी लेंगे
उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री एवं ग्राम विकास मंत्री दोनों जिलों के कांग्रेसजनों से मिलकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की जानकारी लेंगे और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे। बता दें कि  किसानों की ऋणमाफी की घोषणा के बाद संथालपरगना से आनेवाले दोनों मंत्रियों का यह पहला दौरा है।