logo

किसान आंदोलन :कृषि मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे

3167news.jpg
द फॉलोअप टीम :
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का आज 15वां दिन है। समाधान निकलने के लिए 6 राउंड बातचीत के बाद सरकार की लिखित कोशिश भी नाकाम हो गई है। आज गुरुवार को सूत्रों के जरिये रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। कृषि मंत्री आज किसानों से आंदोलन खत्म करने और साथ मिलकर हल निकालने की अपील भी कर सकते हैं।                           

किसान आंदोलन में चीन-पाकिस्तान का हाथ
केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा है कि किसानों के आंदोलन में पाकिस्तान और चीन का हाथ है। दानवे ने कहा कि पहले CAA और NRC को लेकर मुसलमानों को भड़काया गया। ये कोशिशें नाकाम रही तो, अब किसानों को उकसाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह बात बुधवार को औरंगाबाद में हेल्थ सेंटर के इनॉगरेशन प्रोग्राम में कही।    

मंत्री कर रहे किसानों का अपमान 
केंद्रीय मंत्री के बयान पर ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव हन्नान मोला ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह देश के किसानों की बेइज्जती है। किसान अपने हितों के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें दूसरी ताकतें परेशान नहीं कर सकतीं।     

दूसरे प्रपोजल का इंतजार
सरकार ने कृषि कानूनों में बदलाव करने समेत 22 पेज का प्रपोजल बुधवार को किसानों को भेजा था, लेकिन बात बनने की बजाय ज्यादा बिगड़ गई। किसानों ने सरकारी कागज को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अब जयपुर-दिल्ली और आगरा-दिल्ली हाईवे समेत तमाम नेशनल हाईवे जाम किए जाएंगे। अंबानी, अडानी के प्रोडक्ट का बायकॉट और भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा। इस बीच सरकार के दूसरे प्रस्ताव का भी इंतजार रहेगा।